कानपुर में प्रतिभा की नहीं है कमी, संसाधनों से मार खा रही कला : करिश्मा कपूर

गाजियाबाद, 03 अप्रैल(हि.स.)। मुरादनगर थाना इलाके के गांव रेवड़ी में एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार देर रात की है, जबकि पुलिस को घटना की सूचना बुधवार को मिली।परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।

निशा नामक महिला ने पहले अपनी दो साल की बेटी शालू को जहर दिया और फिर खुद खा लिया। पत्नी को बेहोशी की हालात में देखकर पति अंकुर ने खुद को आग लगा दी। अंकुर को जलता देख आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालात को गम्भीर देखते हुए मेरठ के सुभारती अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद निशा व शालू को मोदीनगर के जीवन अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। बुधवार को किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।