इर्री के वाराणसी केंद्र में बांदा विश्वविद्यालय के छात्रों ने भ्रमण किया

मुरादाबाद, 03 अप्रैल (हि.स.)। जिले के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को बिजनौर और रामपुर जनपद के रहने वाले दो आरोपितों पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया है।

सदर कोतवाली एसएचओ ऊषा मलिक की ओर से जनपद बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के दुर्गा विहार कॉलोनी निवासी चंद्रसेन उर्फ चंदन उर्फ कालू और रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के सवाले का मझरा निवासी मुनेश के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों आरोपित थाना कटघर क्षेत्र के डबल फाटक भदौड़ा में किराये पर रहते थे और यहीं गिरोह बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।