जबलपुर , 11 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मंडला जाने के लिए अपने अल्प प्रवास पर डुमना एयरपोर्ट पहुंचे एयरपोर्ट पर गृहमंत्री की अगुवानी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की, एयरपोर्ट पर विमान से उतरने के बाद गृहमंत्री कुछ देर के लिए एयरपोर्ट लाउंज पर रुके, चूँकि आचार संहिता लगी हुई है इसलिए प्रोटोकॉल को देखते हुए गृहमंत्री ने लाउंज पर ही कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मुलाकात की। उसके बाद वह हेलीकॉप्टर से मंडला के लिए रवाना हो गए उनसे मुलाकात करने वालों में महापौर जगतबहादुर अन्नू,जबलपुर लोकसभा बीजेपी प्रत्याशी आशीष दुबे,विधायक संतोष बरकड़े नीरज ठाकुर, अजय बिश्नोई,अशोक रोहणी,सुशील तिवारी,अभिलाष पांडे शामिल थे।