मुरादाबाद, 16 मई (हि.स.)। एरोबिक्स एंड फिटनेस एसोसिएशन मुरादाबाद द्वारा नेशनल एरोबिक्स चैंपियनशिप के लिए गुरुवार को गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल टीडीआई सिटी मुरादाबाद में ट्रायल सम्पन्न हुआ। जिसमें विभिन्न स्कूल के खिलाड़ियों का चयन हुआ। ट्रायल के बाद गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल, सीएनएस एकेडमी, क्रिप्टोन पब्लिक स्कूल, आरएसडी एकेडमी और सेंट मैरी सीनियर सेकेंड्ररी स्कूल सिविल लाइन से 45 खिलाड़ियों का चयन हुआ।