हमने हार को जनता के आदेश के रूप में स्वीकार किया है : गणेश गोदियाल

देहरादून, 12 जून (हि.स.)। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव में पौड़ी सीट से प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कहा कि 2019 की अपेक्षा कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हमारी कमी की वजह से भी कांग्रेस की हार हुई है। जनता ने भरपूर प्यार दिया है।

लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद बुधवार को मीडिया से चर्चा करते हुए गणेश गोदियाल ने कहा कि हमने हार को जनता के आदेश के रूप में स्वीकार किया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह नतीजे हमारे लिए भी और जनता के लिए भी चिंतन का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को बेरोजगारी, बदहाल कानून व्यवस्था समेत तमाम मुद्दों पर हमारा साथ देना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।