बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में लगा रक्तदान शिविर

नैनीताल, 19 जून (हि.स.)। नगर की महिलाओं के संगठन लेक सिटी वेलफेयर क्लब की पहल पर बुधवार को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में शिविर संयोजक जीवंती भट्ट एवं उनकी पुत्री शिवांगी भट्ट के साथ ही क्लब की वरिष्ठ सदस्य कविता गंगोला और क्लब के सदस्यों की प्रेरणा से भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के ध्रुव कुमार, रिद्धि ढौंडियाल, गंगा प्रसाद, प्रमोद कुमार, अभिषेक, दीक्षा, वैभव अग्रवाल, विनोद वर्मा, सूरज नेगी व शिवम बजाज आदि ने रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में हेमा भट्ट, रानी साह, मीनू बुधलाकोटी, अमिता साह, सीमा सेठ, गीता साह, कविता गंगोला, क्लब की अध्यक्ष ज्योति ढौंडियाल, सचिव दीपा पाण्डे, डॉ. पल्लवी गहतोड़ी, कविता त्रिपाठी, विनीता पांडे, रमा भट्ट, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, तुसी साह, कंचन जोशी, तन्नू सिंह, लीला राज, दया कुंवर, कविता विरमानी, विनीता रावत, प्रगति जैन, रेडक्रास क्लब के सदस्य डॉ. सरस्वती खेतवाल, हिमांशु पांडे, मुकेश जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष साह, विक्रम रावत, शिक्षिका मुक्ता व मीनाक्षी बिष्ट आदि ने योगदान दिया।