बाराबंकी : आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, दो महिलाएं घायल

बाराबंकी, 27 जून (हि.स.)। जनपद के कोठी थाना अंतर्गत आकाशीय बिजली गिरने से गुरुवार सुबह खेत में काम कर रहे एक किसान की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और एक अन्य समेत दो महिलाएं गंभीर घायल हो गई।

कोठी थाना अंतर्गत लखनापुर गांव में खेत में काम कर रहे 30 वर्षीय किसान उदय सिंह पत्नी संगीता के साथ खेत पर काम करने गया था। खेत में कार्य करते समय अचानक आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बगल खेत में कार्य कर रही जैदपुर थाना अंतर्गत भिटौरा लखन गांव की एक अन्य महिला भी आकाशीय बिजली से घायल हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिद्धौर पहुंचाया, जहां उदय सिंह को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतक किसान की पत्नी समेत एक अन्य महिला का इलाज जारी है। सिद्धौर चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।