कराटे में दांव लगाकर जीते तीन पदक, घर लौटने पर हुआ स्वागत

कराटे में दांव लगाकर जीते तीन पदक, घर लौटने पर हुआ स्वागत

जालौन, 26 अगस्त (हि.स.)। लखनऊ में चल रही कराटे प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दूसरे दिन तीन पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। वहीं, खिलाड़ियों ने पहले दिन चार पदक जीते थे। क्लब के सचिव सुजात हुसैन ने बताया कि दो दिन से लगातार खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेकर शहर का नाम ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। अभी तक सात पदक जीत चुके हैं। जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह आने वाली प्रतियोगिता में इंडो-श्रीलंका कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहीं देर रात जब वह उरई रेलवे स्टेशन पहुंचे तो खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।

डब्ल्यूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन लखनऊ में हो रहा है। जिसमें शहर के खिलाड़ियों ने चार पदक जीते थे। वहीं, हयात कराटे क्लब के तीन खिलाड़ियों अंश कुमार ने स्वर्ण पदक, अब्दुल कादिर ने रजत पदक, अक्षित श्रीवास ने कांस्य पदक जीता। क्लब के सचिव सुजात ने बताया कि लगातार खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेकर शहर का नाम ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। अभी तक सात पदक जीते। जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं वह आने वाली प्रतियोगिता में इंडो-श्रीलंका कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगे।