अलग राज्य आंदोलन के प्रणेता थे एनई होरो: रिलन होरो
खूंटी, 13 सितंबर (हि.स.)। तोरपा में चल रही चार दिवसीय स्व एनई होरो हॉकी स्मारक कप प्रतियोगिता के दूसरे दिन भूतपूर्व मंत्री एनई होरो के पुत्र रिलन होरो मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि एनई होरो की सोच थी कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद यहां की जनता यहां की बागडोर संभाले, यहां की जनता का विकास हो। हम लोग यहां के मालिक है। यह झारखंड झारखंडियों का है।
होरो ने कहा कि अच्छे उद्देश्य की प्राप्ति के लिए लड़ना पड़े, तो लड़ाई करो। तोरपा में कांग्रेस ने जो महाविनाशकारी योजना लाई थी, ,जो यहां की जनता की पलायन का कारण बनती, उसे एनई होरो ने ही बंद कराया। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। अलग झारखंड राज्य के लिए कांग्रेस सरकार के समक्ष पहला मेमोरेंडम उन्होंने ही दिया था। अलग झारखंड आंदोलन के प्रणेता रहे तथा आंदोलन को खूंटी से लेकर दिल्ली तक पहुंचाया।
चार दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरा दिन फर्स्ट राउंड मैच उयुर बनाम गोविंन्दपुर हुआ, जिसमें 3-2 से उयुर की टीम विजयी रही दूसरा मैच कुटाम बनाम मालादोन कें बीच हुआ, जिसमें 5-2 कुटाम विजयी रही। तीसरा मैच ईचा बनाम जागू के बीच हुआ, जिसमें 3-2 से ईचा की टीम विजयी रही। चौथा मैच बारकुली बनाम एसटीसी तोरपा के बीच हआ, जिसमें 2-0 हवा-हवाई विजयी रही।
विलियम तोपनो 22 पड़हा अध्यक्ष कोम्पाट मुण्डा अध्यक्ष रोहित सुरीन, कोषाध्यक्ष सुगड़ तोपनो, उपाध्यक्ष रोशन तोपनो, उपाध्यक्ष मरकस तोपनो इम्मानुएल तोपनो, संयोजक अरूण सुरीन, सह संयोजक जुनुल होरो,जोन तोपनो, सुसारन कोनगाड़ी हातुसभा के अध्यक्ष प्रेमप्रकास तोपनो, फ्रेकलीन धान सिलास तोपनो, रातू भेंगरा सुमित हेरेंज आदि कार्यक्रम में मौजूद थे।
—————