शिशु सदन विद्यालय का 49 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया

शिशु सदन विद्यालय का 49 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया

रांची, 17 सितंबर (हि.स.)। डोरंडा स्थित श्री सार्वजनिक पुस्तकालय ट्रस्ट समिति की ओर से संचालित श्री शिशु सदन विद्यालय का 49 वां वार्षिक उत्सव मंगलवार को धूमधाम के साथ स्कूल परिसर में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री रामजी लाल शारदा के जरिये किया गया। वार्षिक प्रतिवेदन सचिव सुरेश प्रसाद की ओर से प्रस्तुत किया गया।

बच्चों के जरिये सरस्वती वंदना के साथ रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोहित शारदा , नारायण सर्राफ,बजरंग प्रसाद गुप्ता , रविशंकर, राकेश पाल, योगेश्वर दुबे, सरदार अशोक सिंह ,प्रमोद राम, पुरुषोत्तम दास, हरिप्रसाद विजय, रोहित शारदा, अनिल गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

—————