माई भारत पोर्टल के नॉलेज इंस्टीट्यूशन्स में शीघ्र ऑनबोर्ड होगा रांची विश्वविद्यालय : कुलपति
रांची, 19 सितंबर (हि.स.)। रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में माई भारत पोर्टल के पंजीकरण को लेकर ऑनलाइन मीटिंग कुलपति सभागार में गुरुवार को आयोजित की गई। मौके पर सिन्हा ने कहा कि माई भारत पोर्टल के नॉलेज इंस्टीट्यूशन्स में शीघ्र ही रांची विश्वविद्यालय ऑनबोर्ड होगा । उन्होंने बताया कि रांची विश्वविद्यालय के लिए डॉ ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय के सभी संस्थान को भी जल्दी ही ऑनबोर्ड किया जाएगा।
इस दौरान पोर्टल के तकनीकी विशेषज्ञ देवेंद्र व्यास एवं नीरज कुमार यादव ने अपना प्रस्तुति के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। तकनीकी विशेषज्ञों ने बताया कि कैसे प्रत्येक नॉलेज इंस्टिट्यूशन को माई भारत पोर्टल में ऑनबोर्ड करना है। इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर पर एक नोडल पदाधिकारी बनाना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय के नोडल पदाधिकारी के माध्यम से प्रत्येक महाविद्यालय के नोडल पदाधिकारी के बीच समन्वय स्थापित करना होगा । प्रत्येक संस्थान को माई भारत पोर्टल से जोड़ना होगा।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से माई भारत पोर्टल के माध्यम से देश के प्रत्येक युवा जिसका उम्र 15 से 29 वर्ष को पंजीकृत करना है।
ऑनलाइन मीटिंग में तकनीकी विशेषज्ञों ने बताया कि माई भारत पोर्टल युवाओं के लिए काफी फायदेमंद है एवं इस पोर्टल के माध्यम से जो युवा ऑनबोर्ड होगा उसे ईएलपी, सीवी बिल्डर, वालंटियर फ़ॉर भारत, मेगा इवेंट्स और पब्लिक प्रोफाइल का लाभ मिलेगा।
—————