उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास से मिले भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित कुमार साहू
चतरा, 24 सितंबर (हि.स.)। सिमरिया प्रखंड के सबानों गांव निवासी सह भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित कुमार साहू मंगलवार को उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास से मुलाकात की। भाजयुमो प्रदेश मंत्री को राज्यपाल दास ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और भागवत गीता देकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य कामना की। अमित ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल सफल रहा है।
उन्होंने बताया कि दास के अनुभवो का लाभ ओड़िशा राज्य के जनता को मिल रहा है। उनके राजनीतिक जीवन के अनुभवों का लाभ एक अत्यंत गरिमापूर्ण संविधानिक पद पर नियुक्त होकर जनता और संविधान का गौरव बढ़ाया है।
—————