करंट की चपेट में आकर गाय की मौत, हिंदू संगठनों ने सड़क पर किया प्रदर्शन
जालौन, 04 अक्टूबर (हि.स.)। विद्युत ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आकर एक गाय की मौत हो गई। जिसको लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शु्क्रवार की सुबह हंगामा शुरू कर दिया। सभी कार्यकर्ता विद्युत विभाग के खिलाफ एकजुट होकर सड़क पर धरना करने बैठ गए। कार्यकर्ताओं
ने नगर में लगे सारे ट्रांसफार्मर पर जाली लगाने की मांग करते हुए प्रर्दशन किया। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही मौके पर अधिकारी पहुंचे, जहां उन्होंने विद्युत विभाग के साथ बैठक कर प्रस्ताव रखने की बात कही।
जानकारी के मुताबिक जालौन कोतवाली क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर विद्युत ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आकर एक गाय की मौत हो गई। जिसको लेकर गुस्साएं बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बीच सड़क पर मृत गाय के शव को रखकर धरने पर बैठ गए। साथ ही उन्होंने विद्युत विभाग के खिलाफ बड़ी लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उनके प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र पटेल के साथ मौके पर अधिकारी पहुंचे। अधिकारियाें ने कार्यकर्ताओं को जल्द ही उनकी मांगों को पूरा कराने की बात कही।
—————