विनेश फौगाट जुलाना में भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से हरा कर जीती

विनेश फौगाट जुलाना में भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से हरा कर जीती

जींद, 8 अक्टूबर (हि.स.)। कुश्ती खिलाड़ी विनेश फौगाट ने चुनाव के रण में सबको पटखनी देते हुए जीत हासिल की है। विनेश फौगाट ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से जीत हासिल की है। जबकि आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी कविता दलाल केवल 1280 मत ही हासिल कर सकी और उनकी जमानत जब्त हुई। इनेलो व बसपा के प्रत्याशी डा. सुरेंद्र लाठर ने 10152 मत हासिल किए और जजपा से विधायक रहे अमरजीत ढांडा केवल 2477 मत हासिल कर सके। ओलंपिक में मेडल से चूकने के बाद विनेश जब भारत वापस लौटी थी तो उनकी आंखों में आंसू थे। उन्हें नही पता था कि वो राजनीति में भी हाथ आजमाएंगी। जब विनेश भारत पहुंची तो सांसद दीपेंद्र हुड्डा उनके रोड शो में साथ रहे।

तब से क्यास लगाए जा रहे थे कि विनेश भाजपा ज्वायन करेंगी। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही विनेश कांग्रेस में शामिल हुई और कांग्रेस ने भी उनकी ख्याति को भुनाने के लिए जुलाना से अपना उम्मीदवार बनाया। जुलाना विनेश फौगाट का सुसराल है। प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही विनेश ने यहां चुनाव जनसंपर्क अभियान चलाया। उम्मीद जताई जा रही थी कि विनेश अपने प्रत्याशी को मतगणना के दौरान पानी तक नही पीने देंगी लेकिन ऐसा नही हुआ। जुलाना की जनता ने जहां विनेश को प्यार दिया वहीं भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को भी प्यार दिया।

आखिर में विनेश चुनाव जीतने में कामयाब हुई। विनेश को कुल 65080 मत हासिल हुए तो भाजपा प्रत्याशी योगेश को 59065 मत हासिल हुए। जिसके चलते विनेश फौगाट 6015 मत से विनेश ने जीत हासिल की। वहीं कविता दलाल पर भी सबकी नजरें थी। कविता दलाल को केवल 1280 मत ही हासिल हुए और उनकी जमानत भी जब्त हुई। वहीं पहले भाजपा में रहे और फिर इनेलो से चुनाव लड़ रहे डा. सुरेंद्र लाठर भी केवल 10158 मत ही हासिल कर सके। जजपा से विधायक रहे अमरजीत ढांडा दूसरी बार जजपा की टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे लेकिन इस बार उन्हें जुलाना की जनता ने प्यार नही दिया और वो केवल 2477 मत ही हासिल कर सके।

—————