भाजपा नेता उज्जवल दास ने किया कई प्रखंडों का दौरा

भाजपा नेता उज्जवल दास ने किया कई प्रखंडों का दौरा

चतरा, 20 अक्टूबर (हि.स.)। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी उज्जवल दास ने रविवार को कई प्रखंडों का दौरा किया। वे मयूरहंड और इटखोरी पहुंचे। यहां मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना की। वे गिद्धौर के बलबल स्थित बागेश्वरी मंदिर और पत्थलगड़ा के लेंबोईया पहाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना की। सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय में भी उन्होंने हनुमान मंदिर में मत्था टेका और आम लोगों से मुलाकात की।

भाजपा प्रत्याशी उज्जवल दास रविवार को पत्थलगडा पहुंचे। वे प्रखंड के प्रसिद्ध मां दक्षिणेश्वरी देवी चामुंडा मंदिर में समर्थकों के साथ पूजा अर्चना की। सिमरिया विधानसभा का टिकट मिलने के बाद यहां पहुंचे और मत्था टेक कर देवी चामुंडा से आशीर्वाद लिया। यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। वे पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और यहां दुकानदारों व आम लोगों से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो उन पर भरोसा जताया है वे सभी कार्यकर्ताओं व समर्थकों का आभारी हैं।

—————