फतेहाबाद : 36 हजार किसानों से छह लाख नाै हजार मीट्रिक टन धान खरीदा
फतेहाबाद, 5 नवंबर (हि.स.)। जिला में अब तक 36 हजार 644 किसानों की छह लाख 9 हजार 320 मीट्रिक टन धान फसल की खरीद हुई है, जिसमें से फूड सप्लाई ने 7444 किसानों की एक लाख 49 हजार 294 मीट्रिक टन, हैफेड ने 13448 किसानों की एक लाख 99 हजार 454 मीट्रिक टन तथा एचडब्ल्यूसी ने 15 हजार 752 किसानों की दो लाख 60 हजार 572 मीट्रिक टन धान की फसल की खरीद की है।
इसके अलावा जिला में अब तक पांच लाख 50 हजार 84 मीट्रिक टन धान फसल का उठान किया जा चुका है, जिसमें फूड सप्लाई ने एक लाख 38 हजार 648 मीट्रिक टन, हैफेड ने एक लाख 76 हजार 771 मीट्रिक टन तथा एचडब्ल्यूसी ने दो लाख 34 हजार 665 मीट्रिक टन धान की फसल का उठान किया है। मंगलवार को इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त मनदीप कौर ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी धान की फसल को अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में सुखाकर लाए, ताकि उन्हें फसल बेचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।
इसके साथ ही उपायुक्त ने कहा कि खेतों से फसल कटाई के बाद बचे फसल अवशेषों को आग न लगाकर उन्हें मिट्टी में मिलाकर फसल प्रबंधन करें ताकि मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन करने वाले किसानों को कृषि विभाग की ओर से एक हजार रुपये प्रति एकड़ उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल पर भी पंजीकरण करवाना होगा।