खूंटी में मास्टर ट्रेनरों को दिया चुनाव प्रक्रिया का प्रशिक्षण

खूंटी में मास्टर ट्रेनरों को दिया चुनाव प्रक्रिया का प्रशिक्षण

खूंटी, 9 नवंबर (हि.स.)। विधानसभा निर्वाचन-2024 के सफल आयोजन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने बिरसा कॉलेज में शनिवार को सभी मास्टर ट्रेनरों को मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देशित किया है कि मास्टर ट्रेनर सभी मतदान कर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया, निर्वाचन आयोग के सभी एसओपी की संपूर्ण जानकारी प्रशिक्षण दें, ताकि मतदान प्रक्रिया में कोई त्रुटि न हो।

प्रशिक्षण सत्र में इवीएम और वीवीपैट मशीनों के प्रयोग, मतदान प्रक्रिया, मतदाता सूची की जांच, चुनाव के दौरान आवश्यक सावधानियां और आदर्श आचार संहिता के पालन के महत्व पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य में सुचारुता सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है। यह तभी संभव होगा, मतदान कर्मी अच्छा प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनरों को निर्देशित किया गया कि वे प्रशिक्षण को यथासंभव सरल, रोचक और प्रभावी बनाएं, ताकि सभी कर्मी अपनी जिम्मेदारियों को समझ सकें।

—————