हरिद्वार, 12 जनवरी (हि.स.)। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। आरोपित के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमा दर्ज हैं।
जानकारी के मुताबिक सिडकुल थाना पुलिस रामनगर कॉलोनी वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शक होने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 12 सौ ग्राम गांजा व 7800 रुपये नकद बरामद हुए। नकदी आरोपित ने गांजा बेचकर एकत्रित की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम अनित पाल पुत्र गिरधारी लाल निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।