उक्रांद ने मूल निवास 1950 को लागू किए जाने की मांग को लेकर निकाली रैली

ऋषिकेश, 12 जनवरी (हि.स.)। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने प्रदेश में मूल निवास कानून 1950 को लागू किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को हरिद्वार मार्ग स्थित कोयल ग्रैंड से त्रिवेणी घाट तक रैली निकाल कर सरकार का पुतला दहन किया। उक्रांद के केंद्रीय प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सिंह असवाल के नेतृत्व में आयोजित रैली के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

मोहन सिंह असवाल ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल पिछले काफी समय से राज्य में मूल निवास कानून 1950 को लागू किए जाने, राज्य की जल, जंगल, जमीन व संस्कृति को बचाने के लिए भू कानून सहित अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच किए जाने की मांग को लेकर मांग करता आया है। सरकार उनकी मांगों को लगातार अनदेखा करती आ रही है। इसे लेकर आज उत्तराखंड क्रांति दल ने सरकार का पुतला दहन किया।