खूंटी जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त अधिकारियों-कर्मियों को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

खूंटी जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त अधिकारियों-कर्मियों को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

खूंटी, 12 नवंबर (हि.स.)। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 13 नवम्बर को खूंटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान को सुचारू एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। मतदान प्रक्रिया के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने और त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण है।

समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह -उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने बुधवार को सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक कर जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों से अवगत कराया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नियंत्रण कक्ष के कार्यों से अवगत कराते हुए मतदान के दिन विभिन्न चरणों में डेटा का सही संग्रहण करने, मतदान केंद्रों की स्थिति का वास्तविक समय में आंकलन करने समेत अन्य आवश्यक निर्देश दिए, जिससे ससमय वोटर टर्न आउट से जुड़ा आंकड़ा तैयार किया जा सके।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

—————