विधायक के हाथों कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिले
गोरखपुर, 8 दिसंबर (हि.स.)। सदर तहसील अंतर्गत कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र के मीरपुर ग्राम सभा में जरूरतमंदों को स्थानीय विधायक फतेह बहादुर सिंह ने 500 कंबल वितरित किए। शासन के मुखिया का निर्देश है कि कोई भी गरीब या जरूरतमंद ठंड के मौसम में ठिठुरने न पाए। गांव-गांव पहुंचकर जनप्रतिनिधि ग्रामवासियों को ठंडक से बचने के लिए कंबल वितरण करें। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार का सपना है कि गरीबों को उनका हक मिले। कोई भी गरीब सरकार की योजनाओं से अछूता न रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि चहुंओर विकास कार्य तेजी से कराया जाय। ठंडक में गरीबों को कंबल वितरित किया जाए। शासन द्वारा गरीब, विधवा, विकलांगों के लिए ठंड से राहत के लिए कम्बल बांट जा रहे हैं।
—————