मदनगुंडी टोल प्लाजा पर झड़प, मारपीट का मामला दर्ज
कोडरमा, 25 दिसंबर (हि.स.)। जिले के चंदवारा थाना अंतर्गत नवनिर्मित मदनगुंडी टोल प्लाजा में विवाद और झड़प की घटनाएं लगातार हो रही हैं। नए मामले में वहां कार्यरत कर्मियों पर जानलेवा हमला करने, लूट और तोड़फोड़ करने को लेकर टोल प्लाजा के प्रबंधक रंजन कुमार यादव ने चंदवारा थाना में आवेदन देकर बुधवार को मामला दर्ज करवाया है।
दिए गए आवेदन में कहा है कि बुधवार को एक सफेद स्विफ्ट डिजायर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर (जेएच 10 एएम 6368) हैं। इसमे सुधीर यादव अपने चार साथियों के साथ टोल प्लाजा का बूम तोड़ दिया और इसका कारण पूछने पर हमारे कर्मियों पर सुधीर यादव और उसके साथियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया जिससे सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए और आरएफआईडी हैंडल कुछ जरूरी कागजात, कीमती सामान सहित 50 हजार रुपये भी ले गए। उनलोगों ने ऑफिस में घुसकर तोड़ फोड़ किया ओर ऑफिस बॉय को भी बुरी तरह पीटा।
साथ ही सरकारी सम्पत्ति को नुकसान किया। उक्त लोग कृष्णा कावेरी बस जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या (जे एच 12 एन 0216) के मालिक है। अक्सर वे धमकी देते है कि मेरे बस से कोई टोल नहीं लेना है नहीं तो टोल को बम से उड़ा देंगे। ये लोग आपराधिक छवि के लोग है जो अक्सर हमारे लोगो के साथ मारपीट करते हैं और धमकी देते रहते हैं। जाते जाते धमकी देते हुये कहा कि अपने अधिकारियों को बता देना कि मासिक 50 हजार रूपये रंगदारी और हमारी गाड़ियों को टोल फ्री पास देना होगा। मामले को लेकर चंदवारा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है।
—————