पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा के कुछ दृश्य- 2
नई दिल्ली, 28 दिसंबर (हि.स.)।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शनिवार 28 दिसम्बर को कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड से प्रारंभ होकर निगम बोध घाट तक गई। इस दौरान पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ यात्रा निकाली गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह परिवार के सदस्य और हजारों कार्यकर्ता इस दौरान उन्हें विदा करने के लिए उपस्थित रहे।
—————