बीते छत्तीस घंटे में 10.80 करोड़ से अधिक श्रद्धालु अब तक लगा चुके हैं डुबकी
शनिवार को शाम चार बजे तक 63.93 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में किया स्नान
महाकुम्भ नगर, 25 जनवरी (हि.स.)। प्रयागराज महाकुम्भ में श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। सड़कों पर स्नानार्थियों का तांता लगा हुआ है। शनिवार सुबह से अब तक पतित पावनी मां गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में 63.93 लाख से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके है। जबकि बीते छत्तीस घंटे के दौरान 10.80 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुकें है।
महाकुम्भ के अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि महाकुम्भ क्षेत्र में रहने वाले 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के अलावा अन्य आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। संगम की रेती पर बने सभी घाटों पर श्रद्धालु लगाकर स्नान कर रहें है। शनिवार सुबह से शाम चार बजे तक तक 63.93 लाख श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं और स्नान जारी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं निजी वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं का संगम आने वाले मार्ग पर तांता लगा हुआ है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात से श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ है। मेले में भीड़ बढ़ चुकी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और निजी वाहनों से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन पार्किंग में खड़ा करके संगम की ओर पैदल चलते हुए पतित पावनी मां के दर्शन एवं स्नान करने के लिए पहुंच रहें है।
—————