पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने फहराया तिरंगा

पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने फहराया तिरंगा

लखनऊ, 26 जनवरी (हि. स.)। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने लखनऊ के गोमती नगर स्थित पुलिस मुख्यालय में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।

डीजीपी ने गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों और उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस दौरान मुख्यालय से सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारी और उनके परिजन उपस्थित थे।

पुलिस मुख्यालय के अलावा रिजर्व पुलिस लाइन, पीएसी, सीओ कार्यालय, थाना और तमाम सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराया। इस दौरान मिष्ठान का वितरण कराया गया।

—————