प्रयागराज के स्टेशनों पर स्काउट्स एवं गाइड्स श्रद्धालुओं की कर रहे सेवा
महाकुम्भ नगर, 03 फरवरी (हि.स.)। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर महाकुम्भ क्षेत्र तथा शहर में सेवा और सामाजिक समरसता की अनुपम मिसाल जहां देखने को मिला। वहीं, प्रयागराज मण्डल के स्टेशनों पर स्काउट्स एवं गाइड्स श्रद्धालुओं की यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए प्रयागराज जंक्शन, छिवकी एवं नैनी स्टेशनों पर समर्पित भाव से सेवा कार्य कर रहे हैं। उत्तर मध्य रेलवे एवं अन्य क्षेत्रीय रेलवे के स्काउट्स एवं गाइड्स ‘द्वितीय अखिल भारतीय रेलवे महाकुम्भ मेला सेवा शिविर द्वारा अपनी सेवा दे रहे हैं।
स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा रेलवे स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज, सर्कुलेटिग एरिया एवं प्लेटफार्मों पर दिव्यंगजनों, बुर्जुगों एवं महिला श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे हैं। स्काउट्स एवं गाइड्स श्रद्धालुओं के सामान को प्लेटफार्म तक पहुंचने, फुट ओवर ब्रिज पर चढ़ाने, सीढ़ियों पर चढनें में सहायता, श्रद्धालुओं पंक्तिबद्ध कर स्टेशन में प्रवेश, गंतव्य की जानकारी के लिए पम्फलेट वितरित करना, यात्री आश्रयों एवं प्रवेश द्वारों पर भीड़ नियंत्रण में सहायता, खोया-पाया केंद्र पर श्रद्धालुओं को मिलाने का कार्य कर रहे हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़ें और श्रद्धालु यहां से महाकुम्भ की सुखद स्मृति लेकर जायें इसके लिए महाकुम्भ में सेवा शिविर में लगभग 250 स्काउट्स एवं गाइड्स सेवा कर कर रहे हैं।
इस सेवा शिविर को संचालित करने में मेला प्रभारी स्काउट विंग सतपाल सिंह; ममता रानी, नीरज सिंह, मनोज कुमार यादव, अभिषेक शर्मा, धीरेन्द्र पटेल एवं अन्य स्काउट लीडर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
—————