राजगढ़ः युवक ने खाया जहर,हालत गंभीर

राजगढ़ः युवक ने खाया जहर,हालत गंभीर

राजगढ़, 11 फरवरी (हि.स.)। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सरेड़ी में रहने वाले 35 वर्षीय युवक ने सोमवार की रात अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। बेसुध हालत में परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां हालत बिगड़ने पर मंगलवार सुबह उसे भोपाल रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार सोमवार की रात ग्राम सरेड़ी निवासी रमेश (35) पुत्र मांगीलाल वर्मा ने घर में रहते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां से हालत बिगड़ने पर भोपाल रेफर किया गया। युवक ने किन हालातों के चलते जहर खाया, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।

—————