जेसीआई ने किया 25 यूनिट रक्त का संग्रह 

जेसीआई ने किया 25 यूनिट रक्त का संग्रह 

रांची, 13 फ़रवरी (हि.स.)। जेसीआई रांची ने लालपुर स्थित हरिओम टावर में रक्तदान शिविर का आयोजन गुरुवार को किया। इस शिविर को नागरमल मोदी सेवा सदन के सहयोग से पूरा किया गया। शिविर में 40 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें महिला और छात्राएं भी शामिल थीं। शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।

मौके पर जेसीआई के अध्यक्ष प्रतीक जैन ने साल के पहले रक्तदान शिविर की शुरुआत की। वहीं संस्था के अन्य सदस्यों और उनके परिचित ने भी रक्तदान किया। जेसी प्रतीक जैन ने सभी को संदेश दिया कि हमें नियमित तौर पर रक्तदान करना चाहिए इससे हमारे शरीर के अंदर का रक्त भी समय समय पर बदलता है और रक्तदान कर किसी की जान बचाई जा सकती है। इसलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है।

इस शिविर का संचालन नितिन पोद्दार और साहित्य पवन ने किया और उनका साथ डायरेक्टर ब्लड किशन अग्रवाल, वीपी कम्युनिटी अभिषेक जैन, सेक्रेट्री सनी केडिया ने दिया। इस अवसर पर संस्था के अन्य सदस्यों ने भी अपना सहयोग दिया।

—————