रायपुर नगर पालिक निगम निर्वाचन की मतगणना 15 फरवरी को

रायपुर नगर पालिक निगम निर्वाचन की मतगणना 15 फरवरी को

104 मतगणना टेबल और पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए 10 टेबल लगाए जाएंगे

साढ़े 9 बजे से ईवीएम मशीन से मतों की होगी गणना

रायपुर, 14 फरवरी (हि. स.)। नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत 15 फरवरी को सेजबहार स्थित स्ट्राॅग रूम में मतगणना सुबह 9 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती होगी। इसके पश्चात साढ़े 9 बजे से ईवीएम मशीन से मतों की गणना होगी। 70 वार्डाें में हुए मतदान के लिए लगभग 15 राउंड में गिनती की जाएगी। इसके लिए 104 मतगणना टेबल लगाए गए है। साथ ही पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 10 टेबल सुनिश्चित की गई है।

उल्लेखनीय है कि स्ट्राॅंग रूम में सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था किए गए है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। मतगणना के दौरान मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों एवं उम्‍मीदवारों के अभिकर्ता एवं प्रिंट/इलेक्ट्रानिक मीडिया वाहनों के पार्किंग हेतु यातायात पुलिस द्वारा अलग-अलग मार्ग एवं पार्किग व्यवस्था निर्धारित किया गया है।

—————