राज्य में सशक्त वैचारिक माहौल बनाना लक्ष्य : सुदेश 

राज्य में सशक्त वैचारिक माहौल बनाना लक्ष्य : सुदेश 

रांची, 16 फ़रवरी (हि.स.)।

आजसू पार्टी

के केंद्रीय कार्यालय में रविवार को आयोजित मिलन समारोह में पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर सुदेश ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य राज्य में एक सशक्त वैचारिक एवं राजनीतिक माहौल तैयार करना है, जिससे संगठन की विचारधारा को अधिक प्रभावी ढंग से जन जन तक पहुंचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि चुनावी सीमाओं से परे, समाज के हर वर्ग के लोगों का पार्टी में जुड़ना इस नए नेतृत्व की स्वीकार्यता को दर्शाता है।

मौके पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव बुद्धिजीवी मंच के डॉ मुकुंद मेहता, संजय मेहता अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष डॉ पार्थ परितोष, जिला सचिव दयाशंकर और परवाज़ ख़ान समेत अन्य मौजूद थे।

मिलन समारोह में एमडी शफीक खान (मुहर्रम सेंट्रल कमिटी अध्यक्ष), मोहम्मद नईम (संगठन मंत्री), मोहम्मद जीशान, मोहम्मद कैफ जुबैर, डॉ अखिलेश, ओवैस अख्तर, आनंद राज, रौशन कुमार महतो, गौतम सिंह, संजीव सिंह समेत अन्य ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

जिला प्रभारियों की घोषणा

पार्टी के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के जिलों में संगठन के विस्तार के लिए प्रभारी अधिकारियों की घोषणा की गई। इनमें रांची के लिए

राजेंद्र मेहता, संजय महतो, संजय महतो (सोनाहातू), राजकिशोर महतो, डॉ पार्थ परितोष, गुमला के लिए रामलखन साहू, विश्वनाथ भगत, अरविंद यादव, लोहरदगा के लिए

अशुतोष तिवारी, हकीम अंसारी,

खूंटी के लिए केशव चंद्र महतो, अभिषेक राज हेरेंज, रमेश भगत,

सिमडेगा के लिए दीपक महतो, गोपीनाथ सिंह, भूषण भगत के अलावा महिला जिला प्रभारियों के नाम शामिल है।

—————