पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह ने संगम में लगाई डुबकी

पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह ने संगम में लगाई डुबकी

महाकुम्भ नगर, 17 फरवरी (हि.स.)। पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह ने सोमवार को संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाकुम्भ का अनुभव अविस्मरणीय है। यह मेरा दूसरा महाकुम्भ है। यहां दोबारा आकर और कुम्भ स्नान का अवसर पाकर वह स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हूयह कल्पना करना भी कठिन है कि 50 करोड़ लोगों को कैसे संभाला जा सकता है, लेकिन सरकार ने इसे बेहद शानदार तरीके से संभाला है।