बाबा श्याम को अर्पित किया 71 निशान
रांची, 17 फ़रवरी (हि.स.)।
श्री श्याम मित्र मंडल का 101 सदस्य दल खाटू पहुंचे और सोमवार को सभी श्याम भक्तों ने रिंग्स स्थित परशुराम निशान भवन में निशान पूजन किया।
मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढानढनिया और मंजू ढानढनिया ने अखंड ज्योति प्रज्वलित कर बाबा श्याम को पेड़ा फल मेवा अर्पित कर मनोकामना अर्जी लगाई।
वहीं मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी के नेतृत्व में 101 सदस्यीय दल रिंग्स स्थित परशुराम निशान भवन पहुंच रिंग्स में निशान पूजन के प्रभारी श्रवण ढानढनिया, श्याम सुंदर शर्मा, अनिल नारनौली, श्रवण अग्रवाल, बालकृष्ण अग्रवाल समेत अन्य ने पूजन कर निशान कीर्तन प्रारंभ कराया।
भजनों का कार्यक्रम निरंतर सभी श्याम प्रेमी कर रहे थे। गणेश जी की वंदना के साथ भजनों का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ । चढ़वा दे बाबा श्याम निशान म्हारो जैसे निशान भजन गाकर भक्त भाव विभोर हो रहे थे। श्याम भक्तों की टोली निशान यात्रा प्रारंभ कर हाथों में लहराते हुए निशान और मुख से श्याम नाम गाते हुए बाबा के धाम की ओर बढ़ी ।
उल्लेखनीय है कि यह पावन महीना श्याम भक्तों के लिए बड़ा शुभ रहता है। पूरे 12 महीना श्याम जगत में इस महीने का इंतजार रहता है । वहीं शाम में निशान यात्रा करनी माता मंदिर पहुंचा। इसके बाद वहां से निशान यात्रा प्रारंभ हुई जो देर शाम खाटू स्थित तोरण द्वार पहुंची। सभी श्याम भक्त तोरण द्वार में पहुंच कर भाव विभोर हो रहे थे । हारे के सहारे की जय खाटूनरेश की जय की जय जयकारों से पूरा खाटू धाम गूंज रहा था।
निशान अर्पण के बाद सभी ने एक दूसरे को बधाई दी एवं छोटों ने बड़ों को पैर छूकर आशीर्वाद लिया और इष्ट मित्रों ने एक दूसरे को बाबा श्याम के फागुन माह की बधाइयां दी।
—————