रेखा गुप्ता के दिल्ली का सीएम बनने पर लड्डूू बांटकर मनाई खुशी

रेखा गुप्ता के दिल्ली का सीएम बनने पर लड्डूू बांटकर मनाई खुशी

फतेहाबाद, 20 फरवरी (हि.स.)। दिल्ली में हरियाणा के जींद की रेखा गुप्ता ने आज जैसे ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करते ही भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर तथा रेखा गुप्ता के सीएम बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा शहर के जीटी रोड स्थित गोयल मशीनरी स्टोर पर भी रेखा गुप्ता के सीएम बनने पर ढोल नगाड़ों के साथ जमकर खुशियां मनाई। अग्रवाल समाज के अनेक वरिष्ठ लोगों ने भी यहां पहुंचकर गोयल परिवार को बधाई दी। दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने कहा दिल्ली में भाजपा की आज विधिवत सरकार स्थापित हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जींद निवासी रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम बनाकर साबित कर दिया है कि भाजपा में निष्ठा रखने वाला आम से आम कार्यकर्ता एक ना एक दिन बड़े पद पर आसीन होता ही है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा की बेटी को दिल्ली का सीएम बनाकर सराहनीय काम किया है। यह पल भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरवमयी है। भाजपा अपने हर कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान देती आई है। महेश शर्मा ने कहा कि दिल्ली का विकास अब भाजपा के हाथों में सुरक्षित है। दिल्ली में अब विकास कार्यों का नया कीर्तिमान स्थापित होगा। दिल्ली की भाजपा सरकार जल्द ही यमुना की सफाई करवाएगी। दिल्ली को जल्द ही स्वच्छ पर्यावरण का तोहफा मिलेगा। दिल्ली वासियों को स्वच्छ पानी, बिजली व सडक़ों की मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। इस अवसर पर विकास शर्मा, मुलखराज चावला, शम्मी ढींगड़ा, जगदीप मोंगा, विक्की मराठी, रवि शर्मा, आर्यन ग्रोवर, रामकुमार मेहरा, रमेश दहिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।