परिचालनीक कारणो से सारनाथ एक्सप्रेस और दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस ट्रेन रद्द
रायपुर, 21 फरवरी (हि.स.)। परिचालनीक कारणो से 22, 23, 24, 25 एवं 26 फरवरी, 2025 को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी । इसी प्रकार 26 फरवरी,2025 को दुर्ग से चलने वाली दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी । यह जानकारी आज शुक्रवार को रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी शिवशंकर पनवार ने दी है।
—————