महाकुम्भ : खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने संगम में लगाई डुबकी

महाकुम्भ : खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने संगम में लगाई डुबकी

महाकुम्भ नगर, 23 फ़रवरी (हि.स.)। खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने रविवार को त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

उन्होंने कहा कि आज भव्य, दिव्य और वैभव के प्रतीक व सामाजिक समरसता के अनुष्ठान प्रयागराज महाकुम्भ में पुण्यदायी त्रिवेणी संगम में सपरिवार आस्था की डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

पवित्र महाकुम्भ के माध्यम से हमारी महान प्राचीन परम्परा और समावेशी संस्कृति से सम्पूर्ण विश्व साक्षात्कार कर रहा है। तीर्थराज प्रयाग की कृपा आप सभी को सदैव प्राप्त हो।