सशक्त महिला समाज में बदलाव की सूत्रधार : मोनिका एस. गर्ग

सशक्त महिला समाज में बदलाव की सूत्रधार : मोनिका एस. गर्ग

कचरा प्रबंधन में महिलाओं की अहम भूमिका : अनुज झा

लखनऊ, 7 मार्च (हि.स.)। नगरीय निकाय निदेशालय के स्वाति सभागार में शुक्रवार को प्रदेश के नगरीय निकायों की निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों के लिए क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला का शुभारंभ कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और मुस्लिम वक्फ विभाग मोनिका एस. गर्ग और राज्य मिशन निदेशक अनुज कुमार झा ने किया।

मोनिका एस. गर्ग ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की शासन-प्रशासन की राजनीति में भागीदारी से देश के विकास को गति मिली है। जब महिलाएं निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल होती हैं, तो नीतियों में अधिक समावेशिता, सामाजिक न्याय और संवेदनशीलता आती है। महिलाओं के मुद्दे, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और लैंगिक समानता को प्राथमिकता मिलती है और इससे समाज के लिए बेहतर नीतियों का निर्माण होता है। महिलाओं की भागीदारी से प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से श्रम शक्ति में वृद्धि होती है, जिससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। कार्यक्रम के दौरान महिला जनप्रतिनिधियों, सफाई कर्मियों व अन्य प्रतिभागियों को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया।

राज्य मिशन निदेशक अनुज कुमार झा ने कहा कि समाज में बदलाव के लिए महिलाओं को बराबर का सम्मान देना चाहिए। शिक्षा हो या रोजगार दोनों ही क्षेत्रों में उनका सशक्तिकरण प्रदेश के विकास को नया आयाम देगा। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का प्रदेश के नगरीय निकायों में नागरिक सुविधाओं को उच्च कोटि का बनाने के साथ ही कचरा प्रबंधन में अहम भूमिका को दर्शाना है। उन्होंने कहा कि घरों से निकलने वाले कचरे गीला और सूखा को अलग कर कूड़े गाड़ियों को देने से ही सही प्रबंधन की शुरुआत होती है। घरों से निकलने वाले कूड़े के सही प्रबंधन की जानकारी देने के लिए मोहल्ला समिति भी बनाई गयी हैं, जिसमें महिलाओं के समूह घरों से निकलने वाले गीले कचरे को होम कंपोस्टिंग के माध्यम से किचन या रूफ टॉप गार्डन में उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा जाता है। महिला श्रमिकों की सुरक्षा के लिए उपकरण भी उपलब्ध कराए जा रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित महिला जनप्रतिनिधियों, सफाई कर्मियों व अन्य प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया गया।

—————