जीआईएस-भोपाल से स्पीड-अप होने लगा ईवी और ऑटोमोबाइल सेक्टर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

एनएसयूआई ने प्रदेश में डॉक्टरों पर बढ़ते हमलों को रोकने के लिए मुख्यमंत्री से की तत्काल सख्त कार्यवाही की मांग

भाेपाल, 9 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश में डॉक्टरों पर हो रहे हमलों को लेकर एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने रविवार काे मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि कल देर रात राजधानी भोपाल के सब से बड़े शासकीय हॉस्पिटल हमीदिया में सेवा प्रदान कर रहे ड्यूटी डॉक्टरों एव नर्सिंग स्टाफ पर हुए हमले ने चिकित्सा समुदाय में भय और असुरक्षा की स्थिति पैदा कर दी है। इस घटना ने राज्य में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर किया है।

एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि डॉक्टर समाज की सेवा में दिन-रात लगे रहते हैं, लेकिन यदि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी, तो प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी। हमीदिया अस्पताल में कार्यरत सुरक्षा एजेंसी की लापरवाही स्पष्ट रूप से सामने आई है, क्योंकि हमले के दौरान सुरक्षा कर्मी निष्क्रिय बने रहे ।

एनएसयूआई की प्रमुख मांगें:

1. गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल की सुरक्षा एजेंसी को तत्काल हटाकर ब्लैकलिस्ट किया जाए।

2. सभी अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।

3. डॉक्टर एव मेडिकल स्टाफ पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जाए।

4. चिकित्सा संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा कर आवश्यक सुधार किए जाएं।

रवि परमार ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर जल्द कार्रवाई नहीं करती, तो एनएसयूआई प्रदेशव्यापी आंदोलन करने को मजबूर होगी उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि दिन रात सेवा दे रहे समस्त मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।

—————