मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को नौवें टाइगर रिजर्व की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार

राजगढ़ः कामखेड़ा बालाजी की पदयात्रा पर निकले गौशरण भक्त मंडल के सदस्य

राजगढ़, 9 मार्च (हि.स.)। गौ शरण भक्त मंडल के सदस्यों की 11वी वार्षिक पदयात्रा रविवार को श्रीअंजनीलाल मंदिर धाम ब्यावरा से शुरु हुई, जो 65 किलोमीटर की दूरी तय करने पर सोमवार को राजस्थान के कामखेड़ा बालाजी मंदिर पहुंचेगी। भगवताचार्य सतीष नागर ने बताया कि यह पुनीत कार्य पिछले 11 वर्षों से लगातार किया जा रहा है, जिसमें गौशरण मंडल के सदस्य गांव, नगर और पूरे जिले की मंगलकामना के लिए कामखेड़ा बालाजी धाम तक पैदल यात्रा करते है।

यात्रा के दौरान महाआरती का आयोजन किया जा रहा है साथ ही भक्तों के लिए जगह- जगह भोजनप्रसादी की व्यवस्था की गई है। मंडल के समस्त सदस्यों ने इस वर्ष भी यात्रा में उत्साह के साथ हिस्सा लिया है। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की समृद्वि और खुशहाली के लिए बालाजी सरकार से आशीर्वाद प्राप्त करना है।

—————