पुलिस कर्मियाें ने पुलिस लाइन और थानाें में खेली होली
अयोध्या, 15 मार्च (हि.स.)। जिले में होली सकुशल संपन्न कराने के बाद शनिवार को पुलिस कर्मियाें ने भी जमकर होली खेली। रंग खेलते हुए रंगाें के पर्व काे
उल्लास के साथ मनाया। सभी 19 थानों व पुलिस लाइन में एक साथ होली खेलने के लिए व्यवस्था की गई थी।
पुलिस लाइन में रंग बरसे भीगे चुनरवाली व अन्य फिल्मी गीताें पर पुलिस वाले जमकर झूमे और एक दूसरे को रंगों से भिगोया। दोपहर में अबीर और गुलाल के साथ रंगों की बौछार पुलिस लाइन में उड़ी। सभी ने होली का आनंद लेते हुए एक-दूसरे काे बधाई दी।
————-