होली के दिन एक लाख से अधिक कॉलें यूपी 112 पर आयी

होली के दिन एक लाख से अधिक कॉलें यूपी 112 पर आयी

लखनऊ, 16 मार्च (हि.स.)। होली के दिन उत्तर प्रदेश में एक लाख से अधिक लोगों ने कंट्रोल रूम 112 पर फोन कर मदद मांगी। 84,127 स्थानों पर लोगों को पुलिस सहायता पहुंचायी है।

पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल 142 प्रतिशत अधिक रहा है। यूपी 112 के तकनीकी उन्‍नयन एवं सभी कर्मचारियों के समर्पण भाव से यह असाधारण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। देश में आपात सहायता का एक अकल्‍पनीय प्रतिमान स्थापित हुआ है। यह तथ्‍य इस बात का द्योतक है कि आमजन का पुलिस कार्रवाई पर भरोसा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। आम दिनों की बात करें तो यूपी 112 पर प्रतिदिन औसतन 34 हजार इवेंट्स दर्ज किए जाते हैं, जबकि होली के दिन यह संख्या बढ़कर 84,127 हो गई।

————