ताश की पत्ते की तरह ढह गई दो मंजिला दुकान

ताश की पत्ते की तरह ढह गई दो मंजिला दुकान

जालौन, 16 मार्च (हि.स.)। जालौन के उरई इलाके में निर्माणाधीन दोमंजिला दुकान चंद सेकेंड में जमींदोज हो गई। गनीमत यह रही कि दुकान के आस-पास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं दो मंजिला निर्माणाधीन दुकान के गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें चंद सेकेंड में दो मंजिला दुकान धराशायी होती नजर आ रही है।

यह घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नया बस स्टैंड करसान रोड की है। बताया गया है कि यहां पर एक निर्माणाधीन दो मंजिला दुकान का काम चल रहा था। होली के त्योहार के कारण निर्माण काम रुका हुआ था। इसी दौरान निर्माणाधीन दुकान के बगल में पानी ज्यादा भर जाने के कारण मिट्टी जमीन में धंस गई। जिस कारण दुकान के पिलर भी जमीन में धंसते चले गए।

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने दुकान को गिरते हुए अपने कमरे में कैद का लिया। उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि उस दुकान के आसपास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। जिस कारण कोई जनहानि नहीं हुई है। यदि निर्माणाधीन दुकान में काम चल रहा होता तो निश्चित ही कोई बड़ी घटना घट सकती है।