अयोध्या में 13 अप्रैल को होगा रन फॉर राम मैराथन

अयोध्या में 13 अप्रैल को होगा रन फॉर राम मैराथन

अयोध्या, 16 मार्च (हि.स.)। अयोध्या में 13 अप्रैल को रन फॉर राम मैराथन का आयोजन होगा। इस संदर्भ में क्रीड़ा भारती के द्वारा रविवार को तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल ने किया।

मैराथन की तीन श्रेणियाँ बनाई गई हैं। जिसमें 21 किमी फुल मैराथन, 10 किमी हाफ मैराथन, 3 किमी फैमिली रन होगा।

मैराथन में पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन की सुविधा उपलब्ध होगी। मैराथन का मार्ग (रूट) राम पथ होगा। इसके पूर्व पारंपरिक खेल का आयोजन होगा । जिसमें 11 अप्रैल को कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल जैसे खेलों का आयोजन नयाघाट भजन संध्या स्थल पर किया जाएगा। मैराथन के लिए 5 अप्रैल को अयोध्या एवं अन्य जनपदों प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित की जाएगी।

बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने आयोजन की सफलता हेतु अपने सुझाव एवं समर्थन प्रदान किए। क्रीड़ा भारती इस आयोजन के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह , प्रांत अध्यक्ष गोविन्द पांडेय , महापौर गिरीशपति त्रिपाठी , हनुमान गढ़ी के महंत गौरीशंकर दास , क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष अवध प्रांत डॉ अवधेश कुमार वर्मा सहित क्रीड़ा भारती के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।