इनर व्हील क्लब ने मोतियाबिंद के 25  मरीजों की कराई सर्जरी

इनर व्हील क्लब ने मोतियाबिंद के 25  मरीजों की कराई सर्जरी

खूंटी, 18 मार्च (हि.स.)। इनर व्हील क्लब की सात शाखाओं ने जरूरतमंद 25 मरीजों के मोतियाबिंद की सर्जरी कराकर कर समाज के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया। सर्जरी में इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा रांची, हज़ारीबाग, जमशेदपुर ईस्ट, रांची प्रगति, रांची पलाश, गिरिडीह सनशाइन और गिरिडीह पर्ल्स ने सहयोग दिया।

इनर व्हील क्लब की टीम मंगलवार को सर्वांगीण ग्राम विकास संस्था (एसजीवीएस) पहुंची, जहां उन्होंने मरीजों से मुलाकात की और संस्था की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों को देखा। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट आईएसओ नीता नारायण के साथ आईडब्ल्यूसी स्वर्णरेखा रांची की अध्यक्ष दीपा चौहान, आईडब्ल्यूसी हज़ारीबाग की अध्यक्ष ज्योति सिंह, आईडब्ल्यूसी जमशेदपुर ईस्ट की पूर्व अध्यक्ष माला श्रीवास्तव, आईएसओ शालिनी सिन्हा, सुप्रिता लाल, आभा सिंह और ममता कुमारी उपस्थित थीं।

इनर व्हील क्लब की पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंदों को नई रोशनी देने का यह कार्य बेहद संतोषजनक है और वे आगे भी इसी तरह समाज की सेवा करती रहेंगी। मरीजों और उनके परिवारों ने इस सहयोग के लिए क्लब का आभार व्यक्त किया।

—————