हिसार: डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा विश्वविद्यालय : नरसी राम बिश्नोई

हिसार: डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा विश्वविद्यालय : नरसी राम बिश्नोई

गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में नवीनतम ऑनलाइन व दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों

को मंजूरी

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला

हिसार, 2 अप्रैल (हि.स.)। यहां के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केन्द्र (सीडीओई) द्वारा सेंटर फॉर इंटरनल

क्वालिटी एश्योरेंस (सीआईक्यूए) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कुलपति

प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने की। बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. विजय कुमार सहित

वरिष्ठ अधिकारियों और विषय-विशेषज्ञों ने भाग लिया।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा है कि इस बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लिए

गए हैं।उन्होंने बताया कि इससे विश्वविद्यालय

डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा।यह निर्णय शिक्षार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं ऑनलाइन

सुलभ शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि अब दूर-दराज

के विद्यार्थी भी घर बैठे उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं।इससे हरियाणा एवं दिल्ली एनसीआर के विद्यार्थियों

को अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने का मौका मिलेगा।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि बैठक में शैक्षणिक सत्र

2025-26 के लिए नए ऑनलाइन पाठ्यक्रमों को शुरू करने की मंजूरी दी गई। नए ऑनलाइन पाठ्यक्रमों

में मास्टरऑफ आर्ट्स (अंग्रेजी), मास्टरऑफ आर्ट्स (हिन्दी), मास्टर ऑफ साइंस (गणित) और

डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों के साथ-साथ सभी पीजी

पाठ्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2025-26 से ओडीएल के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम में भी उपलब्ध

होंगे। साथ ही बैठक में नए डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को शुरू करने का अनुमोदन किया गया

है। इन डिप्लोमा कोर्सों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में डिप्लोमा व साइबर सुरक्षा

में डिप्लोमा शुरू किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त गुरु जंभेश्वर जी महाराज के शिक्षाओं

पर आधारित नया डिप्लोमा कोर्स भी शुरू किया जाएगा। इस कोर्स का पाठ्यक्रम और संरचना

संबंधित एजेंडा भी विशेषज्ञों की समिति द्वारा अनुमोदित किए गए हैं। उक्त सभी कार्यक्रमों

की अध्ययन सामग्री (एसएलएम, ई-एलएम, ई-कंटेंट, वीडियो व्याख्यान) तैयार करने की भी

इजाजत ली गई है। बैठक में पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की मिनटस को कन्फर्म किया

गया।