एसआर डीएवी में नामांकन के लिए हुई प्रवेश परीक्षा

एसआर डीएवी में नामांकन के लिए हुई प्रवेश परीक्षा

रांची, 3 अप्रैल (हि.स.)। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के विद्यार्थियों के नामांकन के लिए गुरुवार को नामांकन परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में सीबीएसई के दिशा निर्देशों के अनुसार आधुनिक तकनीकों का प्रयोग करते हुए मूल्य – आधारित शिक्षा और संस्कार दिया जाता है। स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या सीमित रखी जाती है, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी पर ध्यान दिया जा सके। जेईई, नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी विद्यालय के विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर रहता है। 11वीं कक्षा नामांकन के लिए नामांकन फार्म विद्यालय में और विद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध है।

—————