भोपाल, 25 जनवरी (हि.स.)।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा गुरुवार को देश भर में नमो नवमतदाता सम्मेलनों का आयोजन किया गया। राजधानी भोपाल के हिंदी भवन में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा हुए और उन्होंने नव मतदाताओं को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के उद्धबोधन का लाइव प्रसारण सुना। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, प्रदेश मंत्री एवं युवा मोर्चा के सह प्रभारी आशीष दुबे, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल भी उपस्थित रहे।