देहरादून, 26 जनवरी (हि.स.)। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस मुख्यालय में तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।
इसके उपरांत पुलिस महानिदेशक ने वर्ष 2023 के लिए चुने गए प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन थाना क्लेमनटाउन के थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र, फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार को सर्वोत्तम फायर स्टेशन की ट्रॉफी और पुलिस कर्मियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह व सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सभी को बधाई दी।