हरिद्वार, 26 जनवरी (हि.स.)। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट तथा कैम्प कार्यालय में झण्डा फहराया और सभी कर्मियों को भारतीय गणतंत्र का संकल्प दिलाया।
जिलाधिकारी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नवम्बर 1949 को हमने संविधान को अंगीकृत और 26 जनवरी 1950 को लागू किया। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल धारण के अनुसार हमें इसे आत्मसात करना चाहिये। हमें यह भी मन्थन करना चाहिये कि हमें जो कार्य सौंपा गया है, उसे हम ईमानदारी से कर रहे हैं कि नहीं।
इस मौके पर विद्यालयी छात्राओं ने देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांध दिया।