टंगिया से प्राणघातक हमला करने वाला फरार आराेपित गिरफ्तार
कोंड़ागांव, 21 अप्रैल (हि.स.)। जिले के थाना फरसगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम नालाझर में आराेपित लच्छुराम नेताम ने अपनी पत्नी से बातचीत करने वाले ग्रामीण सोनाधर नेताम पर टंगिया से प्राणघातक हमला कर फरार हाे गया। इस हमले से ग्रामीण सोनाधर नेताम गंभीर रूप से घायल हाे गया। पीड़ित सुक्कुराम नेताम की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपित लच्छुराम नेताम (उम्र 45 वर्ष) काे गिरफ्तार कर आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की टंगिया जब्त किया गया है। मामला गंभीर एवं अजमानतीय होने से आज साेमवार काे आरोपित लच्छुराम नेताम को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया।
पीड़ित सुक्कुराम नेताम ने रिपोर्ट दर्ज करवाया कि 20 अप्रैल सुबह 8 बजे मेरा भाई सोनाधर नेताम मोहल्ला में ही मेहमान आये लच्छुराम नेताम के पत्नी के घर गया था। जहां लच्छुराम नेताम की पत्नी से बातचीत कर रहा था। जिसे देख कर लच्छुराम अत्यधिक नाराज होकर सोनाधर से वाद-विवाद करने लगा, जिसे देखकर मेरा भाई सोनाधर नेताम वहां से आकर अपने घर के पड़ोस फुलबती सोरी के घर दरवाजा के सामने बरामदा में मनईबाई से बातचीत कर रहा था। तभी लच्छुराम नेताम पीछे से दौड़ते हुये आया और सोनाधर नेताम को मेरी पत्नी से क्यो बात-चीत करता है, आज तुझे जान से मार दूंगा कहकर टंगिया से सोनाधर नेताम के सिर में प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे सोनाधर खून से लथपथ होकर जमीन में गिर गया। इस मामले में आरोपित लच्छुराम नेताम (उम्र 45 वर्ष) निवासी ग्राम गिरोला काे गिरफ्तार कर आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे के टंगिया जब्त किया गया है। आरोपित को आज न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक संजय सिन्दे, सउनि पिताम्बर कठार, प्रधान आरक्षक मुपेन्द्र साहु, आरक्षक दीपक हलधर, अजरंग बघेल का याेगदान रहा।
—————