नारायणपुर जिले में दो नक्सली विस्फाेटक के साथ गिरफ्तार
नारायणपुर, 21 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में चलाये जा रहे माड़ बचाओ नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत साेमवार काे पुलिस ने दो नक्सलियों को विस्फोटक
के साथ गिरफ्तार किया है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
पकड़े गए नक्सलियों के नाम रैनू उसेण्डी उर्फ अनीराम उसेण्डी (25 वर्ष), साकिन टाहकाबेडड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर एवं मस्सू पोयाम (25 वर्ष),साकिन ग्राम कंगाली, मण्डाली थाना ओरछा जिला नारायणपुर हैं। उनके कब्जे से कुकर आईईडी बरामद किया गया है।
नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली 24 फरवरी को ग्राम एड़जूम के जंगल में हुई मुठभेड़ में शामिल थे। पुलिस के अनुसार, 24 फरवरी 2025 को थाना ओरछा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दुलूर, एड़जूम, बड़ेटोण्डाबेड़ा की ओर जिला और डीआरजी की टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। इस दौरान एड़जूम पहाड़ पर जवानों की मुठभेड़ नक्सलियों से हुआ था। इस घटना में गिरफ्तार दोनों नक्सली इंद्रावती एलओएस के सहयोगी के रूप में शामिल थे।
——————